17 मई को अद्भुत सुनहरा मौका,दूरबीन के बिना देख सकेंगे बुध ग्रह

17 मई को एक अद्भुत खगोलीय घटना होने वाली है। हमेशा सौरमंडल में सूर्य के नजदीक रहने वाले बुध ग्रह को 17 मई को नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दौरान बुध क्षितिज से करीब 19 डिग्री ऊपर दिखाई देगा। गौरतलब है कि सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाला ये ग्रह सूर्य से काफी दूर पहुंचने के कारण सोमवार को बगैर दूरबीन के भी देखा जा सकेगा।आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडेय के कहना है कि बुध ग्रह सूर्य के सर्वाधिक नजदीक होने के कारण सूर्य की चमकीली किरणों के आगोश में रहता है, यही कारण है कि इसे आसानी नहीं देखा जा सकता है। जब भी बुध ग्रह सूर्य से दूर चला जाता है तो इसे देखा जा सकता है।


Posted

in

by

Tags: