17 मई से 24 मई तक जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मदरसा बोर्ड परीक्षा की बैठक सम्पन्न

दिनांक 17 मई से 24 मई तक जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली मदरसा बोर्ड परीक्षा 2023 के केन्द्रव्यस्थापक अतिरिक्त केन्द्रव्यस्थापक स्टेटिक सेक्टर एवम जोनल मजिस्ट्रेट की संयुक्त बैठक आज अपर जिलाधिकारी एवम अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से ली गयी ।
बैठक के प्रारम्भ में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 16 केंद्रों पर 6732 परिक्षार्थी दिन्नाक 17,18,20,22,23,एवम 24 को दोनों पालियों 8 से 11 एवम 2 से 5 बजे तक प्रतिभाग करेंगे जिस हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट एवम तहसीलों के sdm जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हैं । परीक्षा पूर्ण रूप से up बोर्ड की भांति वेबकास्टिंग व ऑन लाइन अटेंडेंस की व्यवस्था में पूर्ण नकल विहीन सम्पन्न होनी है, जिसमे अनियमितता पाए जाने पर तत्काल सम्बंधित के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने व अन्य कठोर विधिक कार्यवाही के निर्देश शासन स्तर से निर्गत है सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थी केंद्र में प्रवेश पाएंगे केंद्रों पर केवल केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास ही मोबाइल अनुमन्य है ,सभी केंद्रों पर पर्याप्त रूप से अनुदानित मदरसों के शासकीय शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनाती की गई है जो अपने कक्ष में नकल विहीन परीक्षा के लिए उत्तरदायी है वहीं केंद्र व्यस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी किसी भी गड़बड़ी की दशा में संयुक्त रूप से उत्तरदायी होंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन केंद्र मदरसा आलिया निस्वा डोमनपुरा को बनाया गया है जहां प्रतिदिन प्रत्येक पाली के समाप्ति के 1 घण्टे उपरान्त सील्ड उत्तरपुस्तिका जमा करना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों को चारों परीक्षा सेकंडरी सीनियर सेकंडरी और स्नातक वर्ग फ़ाज़िल व कामिल हेतु पृथक पृथक सीरीज की उत्तरपुस्तिका दी गयी हैं जिसका हिसाब केंद्रों पर रखा जाएगा व स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा प्रति पाली में समीक्षा किया जाएगा।सभी मदरसा कार्मिकों को dmo के हस्ताक्षर से आई कार्ड दिए गए है जो लेकर ही ड्यूटी की जानी है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा बताया गया कि सभी केंद्रों पर पुरुष व महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है एवम क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज थाना प्रभारी व तहसीलों के पुलिस उपाधीक्षक केंद्रों पर भृमण करते रहेंगे किसी गड़बड़ी करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा।बैठक के अंत मे अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशों के अनुसार शुचिता पूर्ण परीक्षा कराने की समस्त तैयारी कर ली गई है मुख्य उत्तरदायित्व केन्द्रव्यस्थापक अतिरिक्त केन्द्रव्यस्थापक व कक्ष निरीक्षकों का है जो कठोरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो योग्य छात्र सफल होकर समाज का भला करेंगे अतः सभी अपने दायित्वों का पूर्ण लग्न के साथ निर्वहन करें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।


Posted

in

by

Tags: