2 से 17 मई के बीच होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित

अगले माह 2 से 17 मई तक प्रस्तावित यूजीसी नेट परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। ये जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर दी है।
ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए देश भर से उम्मीदवारों द्वारा लगातार परीक्षा रद्द करने की मांग की जा रही थी।
यूजीसी नेट आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अन्य परीक्षाओं को कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित किये जाने के बाद से ही उम्मीदवारों को ये उम्मीद थी कि यूजीसी नेट दिसंबर 2020 सायकिल के मई 2021 में आयोजन को भी टाल दिया जाए।
इस बीच, दो सप्ताह के भीतर शुरू होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा मई 2021 को स्थगित करने की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने अपने ट्विटर के माध्यम से की।
अब परीक्षा की अगली तिथि परीक्षाा शुरू होने से 15 दिन पहले घोषित की जाएगी।


Posted

in

by

Tags: