52 किलो गांजा के साथ चार अन्तरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

मऊ – पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.04.2022 को थाना घोसी पुलिस व स्वाट टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग मधुबन रोड से एक पिकअप वाहन बीआर 28 जीए 4864 में लदे 52 किलों गांजा के साथ अहमद हुसैन पुत्र रहमुद्दीन मियां निवासी फुलवरिया थाना माझागढ़ जिला गोपालगंज बिहार, राजेंद्र मौर्य पुत्र रामकेवल निवासी बांकाखास थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर, सहिबुल इस्लाम पुत्र अब्दुल मलिक निवासी अमीनपारा थाना रोहतास जिला उदलगोरी आसाम, जुमैला बेगम पत्नी अहमद हुसैन निवासी फुलवरिया थाना माझागढ़ जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग गांजा को आसाम से लाकर गाजीपुर के आस-पास क्षेत्रों में बेजते है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा पिकअप वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।


Posted

in

by

Tags: