मऊ : आज शारदा नारायण हॉस्पिटल व सोसायटी आफ इमेरजेंसी मेडिसीन इण्डिया के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया तथा 100 पौधे वितरीत किया गया।तथा सभी लोगो से आग्रह किया कि इन पौधो को सींचे जिससे ये पौधे हमारे पर्यावरण को दूषित होने से बचाये। आगे शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 संजय सिंह ने कहा कि आज भी लोग बड़ी मात्रा में लगातार प्राकृतिक संसाधनों का हनन कर रहे हैं । मनुष्य के लिए वृक्ष बहुत ही उपयोगी होते हैं जो कि वृक्ष स्वयं कार्बन डाइऑक्साइड रूपी विष पीकर हमें ऑक्सीजन रूपी अमृत हमारे जीवन के लिए प्रदान करते हैं आज के समय दूषित वातावरण में पेड़-पौधों का होना मनुष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है फिर भी हम लोग द्वारा जंगल, फलदार वृक्ष तथा हरे भरे पेड़ों का अंधाधुन काटे जाने से पर्यावरण असंतुलन के कारण सृष्टि का विनाश होता जा रहा है। कोरोना काल में लोगो को आक्सीजन और वृक्षारोपण की भाषा समझ आ गई ,कोरोना काल से पहले और कोरोना के खत्म होने के बाद एक बार फिर पर्यावरण ही दुनिया की सबसे बड़ी समस्या होगी। कोरोना के मुकाबले ये आज भी हर दिन ज्यादा जिंदगियां लील रही है। इस समस्या से निपटने के लिए हम सबको पर्यावरण का प्रहरी बनना होगा।
इस अवसर पर सोसायटी आफ इमेरजेंसी मेडिसीन के अध्यक्ष डा0 सुजीत सिंह ने कहा हमारे बच्चो का भविष्य आज हमारे हाथ में है अगर आज हम अपने पार्यवरण को बचाएगें तो कल आने वाले बच्चो के लिए पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। इसलिए प्लास्टिक का प्रयोग न करें,बारिश के पानी का संग्रह करे, अधिक से अधिक वृक्ष लगायें। इस अवसर पर डा0 एकिका सिंह,डा0 राहुल कुमार,डा0 रूपेश के0 सिंह,डा0 मधुलिका सिंह, डा0 गौतम कुमार,शिव कुमार सिंह, मनीष शर्मा, गौरव सिंह,आलोक सिंह,हामिद आदि लोग उपस्थित थे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण व वितरित किए गए 100 पौधे
Posted
in
by
Tags: