मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- कोरोना से जंग के प्रबंधकीय कार्यों की जिम्मेदारी एमबीए डिग्री धारी युवाओं को दें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 की बैठक में अफसरों को निर्देश दिया कि चिकित्सकों को केवल चिकित्सकीय कार्य में ही तैनात किया जाए। स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलग-अलग अस्पतालों और कार्यालयों सहित जहां भी चिकित्सकों की तैनाती प्रशासनिक व प्रबंधकीय कार्यों में की गई है, उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर चिकित्सकीय कार्यों में ही लगाया जाए। प्रबंधन के कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार एमबीए उपाधिधारक युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए।उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि कोविड केस कम होने के दृष्टिगत गतिविधियों को धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। अस्पतालों में ओपीडी व आईपीडी सेवाएं, सर्जरी आदि शुरू की गई हैं, किंतु वही लोग अस्पताल आएं, जिनकी स्थिति गंभीर हों। घर से बाहर कम से कम निकलें। यथासंभव टेलीकन्सल्टेशन का उपयोग करें। सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला स्तरीय अस्पतालों में टेलीकन्सल्टेशन की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। अधिकाधिक डॉक्टरों को इससे जोड़ा जाए। लोगों को इस सेवा के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए।


Posted

in

by

Tags: