भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

मऊ – जिला में उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी से लोगों का घरों से निकलना तो दूर, घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है।
सूरज की तल्ख होती किरणें तेज गर्मी का अहसास करा रही हैं। वहीं हवा की थमी रफ्तार तापमान को लगातार बढ़ा रही है।
जिला के विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर से शाम तक धरती लगातार तप रही है। तापमान अधिकतम स्तर पर रहने के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन में तो गर्मी से लोगों का बुरा हाल है ही रात में भी उमस भरी गर्मी से लोगों का सोना मुश्किल हो गया है।
तापमान में हो रहे इजाफे की वजह से अब गर्मी से बचने के लिए हर जतन बेकार साबित हो रहे हैं। चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि सुबह धूप निकलते ही गर्मी का एहसास शुरू होने लगता है जो देर रात तक बना रहता है।


Posted

in

by

Tags: