उत्तर प्रदेश में मदरसा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा रद, प्रोन्नत होंगे छात्र-छात्राएं

सीबीएसई,सीआइसीएससी तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के बाद अब उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद यानी यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड ने भी कक्षा दस तथा 12 की अपनी परीक्षा को रद कर दिया है। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने मंगलवार को इसका निर्देश दिया है।प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंखयक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रद करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश तथा प्रदेश में असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड ने छात्र हित में यह निर्णय लिया है।


Posted

in

by

Tags: