नगरपालिका परिषद मऊ के क्षेत्र का हाल: समस्या चाहे जो भी हो, झेलना तो जनता को ही है

मऊ – मऊ शहर के नगरपालिका अन्तर्गत वार्ड नंबर 31 अजीमाबाद के बगल में मदनपुरा नई बस्ती के लोग एक बार फिर पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। नगरपालिका द्वारा आपूर्ति जल की आस में देर रात तक जागने के बाद भी कभी आंशिक सफलता पाते हैं तो कभी वंचित ही रह जाते हैं। इस क्षेत्र में पानी की सालों पुरानी समस्या है ट्यूबवेल दूर होने के कारण पानी पहुंच नहीं पाता था। क्षेत्र की जनता की मांग पर समस्या समाधान हेतु 2018 में ही नया मिनी ट्यूबवेल चालू कर दिया गया था जिससे समस्या का पूरी तरह समाधान हो गया था। परन्तु यह समाधान क्षणिक साबित हुआ। लाखों रुपये खर्चे से लगने वाला ट्यूबवेल लगभग दो साल में ही पूरी तरह फेल होगया और पुरानी समस्या फिर से खड़ी होगई। क्षेत्र के लोग फिर से पानी को तरसने लगे। तब जाकर एकबार फिर नगरपालिका प्रशासन ने इस क्षेत्र की सुधि ली और पुरानी बोरिंग से थोड़ी दूरी पर नई बोरिंग कराया लेकिन महीनों गुज़र जाने के बाद भी कीचड़ भरा पानी निकल रहा है जो किसी भी तरह सप्लाई योग्य नहीं है। शुद्ध जलापूर्ति के लिये नगरपालिका का प्रयास जारी है परन्तु अबतक सफलता नहीं मिल पारही है। पता नहीं बोरिंग और पम्प फिटिंग में कमी है या चालक की लापरवाही है। वार्ड सभासद मो. इस्माइल का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए मेरे द्वारा लगातार प्रयास जारी है। समस्या की जड़ चाहे जो भी हो झेलना तो जनता को ही है।


Posted

in

by

Tags: