मऊ। जिला पंचायत चुनाव की तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों की एक आवश्यक बैठक रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेतखाब आलम की अध्यक्षता में कम्युनिटी हॉल मऊ में संपन्न हुई ।
जिसमें जिले के सभी 34 जिला पंचायत वार्ड में कांग्रेस का प्रत्याशी लड़ाने व जिताने की तैयारी पर अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के दिशा निर्देश में जिले के सभी जिला पंचायत क्षेत्र से कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी उन्होंने कांग्रेस जनों व जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्ष गण से अपील किया कि अपने अपने क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव जीतने के लिए युद्ध स्तर पर लगे श्री आलम ने कहा कि जिले की सभी 34 वार्डों पर कांग्रेस जिला पंचायत प्रत्याशियों की शीघ्र ही घोषणा करेंगी ।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक नसीम अहमद, एआईसीसी सदस्य घनश्याम सहाय, पीसीसी सदस्य राजकुमार राय, धर्मेंद्र सिंह, राज मंगल यादव, संजय यादव, गुड्डू ख्वाजा रमेश पांडे, विष्णु कुशवाहा, खालिद अंसारी, अनिल जायसवाल, रमाशंकर चौहान, संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, नेसार अहमद, एचडी दुर्गेडकर, गौरव राय, छोटेलाल, राम वीरेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र चौहान, संपत मौर्या, विनोद कुमार, सर्वेश राजन सिंह शिवाजी कनौजिया काजी मुसाफ्फे चंदू, आफताब अहमद, सिकंदर प्रसाद, तौसीफ इलाही, रामचंद्र त्रिपाठी, सुरेश राजभर, सुभाष राम, अरुण कुमार सिंह, लाल प्यारे सिंह आदि वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे

