मां की डांट से नाराज़ बच्ची ने पुल से लगा दी छलांग

मऊ – मऊ के थाना कोतवाली अन्तर्गत तमसा नदी पर बने ढेकुलिया घाट पुल से आज शाम एक 16 वर्षीय लड़की ने पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा लिया गया और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में खाना बनाने को लेकर मां बेटी में तकरार व डांट से क्षुब्ध 16 वर्षीय लड़की ने अपनी छोटी बहन और भाई के सामने ही पुल से छलांग लगा दी। लड़की औरंगाबाद डीहवा की बतायी जा रही है।
बहन – भाई के रोकने के बावजूद भी बड़ी बहन ने खुदकुशी करने की कोशिश की जिसका इलाज जिला चिकित्सालय मऊ में चल रहा है।


Posted

in

by

Tags: