गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अचानक दो दिन के लिए दिल्ली पहुंच गए। इसके साथ ही यूपी के राजनीतिक गलियारों में अटलकों का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव के साथ ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट चल रही है। लिहाजा उनका ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जाने के लिए गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे लखनऊ से रवाना हुए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनका विमान गाजियाबाद हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ। यहां से सड़क मार्ग से वह दिल्ली स्थिति यूपी सदन पहुंचे। यूपी सदन पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके घर रवाना हो गए। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हुई। पार्टी के दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की।


Posted

in

by

Tags: