नगर पालिका मऊ द्वारा आधुनिक स्प्रे मशीन से नगर को किया जा रहा सैनेटाइज़

पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मऊनाथ भंजन, मऊ। नगर क्षेत्र स्थित गाजीपुर तिराहे से पालिकाध्यक्ष श्री मु0 तय्यब पालकी ने पालिका कर्मियों को नगर में सेनिटाइज़र के छिड़काव करने के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यहां से हाथों मे मशीने लेकर निकले पालिका कर्मियों ने शहर की सड़को, बाज़ारों, गली-कूचों से लेकर चैराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइज़र, ब्लीचिंग पाउडर सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया साथ ही गाज़ीपुर तिराहे से भीटी, आज़मगढ़ मोड़ व बकवल तक आधुनिक स्प्रे मशीन तथा टैंकरो के माध्यम से नगर पालिका द्वारा सैनेटाइज़र का छिड़काव किया गया। ज्ञातव्य हो कि कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम हेतु नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को शहर के हर सार्वजनिक स्थानों, गलियों मुहल्लों से कोरोना के साथ-साथ अन्य जीवाणु व और विषाणुओं की मिटा डालने के लिये पालिका कर्मियों ने शहर में सैनिटाइज़र, एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य निरन्तर जारी है। इसी कड़ी में आज गाजीपुर तिराहे से सैनेटाइजे़शन का कार्य प्रारम्भ किया गया है। उन्होने बताया कि पालिका द्वारा आधुनिक तकनीक से बनी स्प्रे मशीन को मंगवाया गया है, इस मशीन के माध्यम से बेहतर तरीके से दवा के घोल का छिड़काव होगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र स्थित नालों/नालियों की सफाई का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि बरसात में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न न होने पाये और बारिश का पानी आसानी से नगर क्षेत्र से बाहर निकल जाये। उन्होने बताया कि नालों की सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों से निदेवन करते हुए कहा है कि आप सभी सावधानी व सतर्कता बरतें। सोशल डिस्टंेसिंग का पालन करें, दो गज की दूरी बनाये रखे, बार-बार हाथों को सेनिटाइज़र/साबुन से साफ करें, मास्क का प्रयोग करें, एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, स्वच्छता बनाये रखे।

इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, रितेश सिंह, सालिम अंसारी पालकी सोशल ग्रुप आदि के इलावा पालिका सफाई विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थें।


Posted

in

by

Tags: