मऊ – थैलेसीमिया बीमारी से ग्रस्त बच्चों के जीवन में बहार लाने के उद्देश्य से विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद के थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए मंज़र मेडिकल के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने शारदा नारायन हास्पिटल में रक्तदान किया।
गौरतलब है कि जनपद मऊ व आसपास के क्षेत्रों में करीब 30 से अधिक बच्चे थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित हैं।
इस गंभीर बीमारी में इन बच्चों के शरीर में खून नहीं बनता है। जिससे इनकी कभी भी मौत हो सकती है। ऐसे में मंज़र मेडिकल ने ब्लड डोनेट करने के लिए अपने साथियों के साथ ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया। थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अज़हर फैज़ी ने बताया कि थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों को बीमारी में बार-बार रक्त की कमी हो जाती है। रक्त की पूर्ति के लिए बच्चों को रक्तदान करना बेहद जरूरी होता है। यह बीमारी माता-पिता से संतान को होती है। बीमारी से ग्रस्त शरीर में लाल रक्त कण बनने बंद हो जाते हैं। इससे शरीर में रक्त की कमी आ जाती है।
शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ संजय सिंह ने कहा कि रक्तदान दिल के लिए काफी हेल्दी होता है, नियमित तौर पर रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और रक्तदाता को हृदय आघात से दूर रखता है। रक्तदान से खून पतला होता है जो कि दिल के लिए फायदेमंद है।
डॉ सुजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान से जिंदगी से जूझ रहे लोगों को नया जीवन मिलता है इसलिए रक्तदान करें।
आज थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए आतिफ रहमान, राफे फरीद, ओसामा शकील, आफताब आलम, मोदस्सिर, अफज़ल, फरहान, अहमद, उस्मान, आसिफ, ज़ाहिद आदि ने ब्लड डोनेट कर परिवार वालों को आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अज़हर कमाल फैजी, खालिद मुस्तफा, सोनू सिंह, राफे अंसारी, अरमान अफरोज़ आदि के अतिरिक्त ब्लड बैंक संचालक रितू राज, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

