मऊ – शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर के कार्यकारिणी की बैठक शहर के कैप कार्यालय पर हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने शहर में अपने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया साथ ही साथ शहर की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ने के लिए अपनी जिज्ञासा प्रस्तुत की, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में शहर से कांग्रेस को जिताने के लिए शपथ ली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि शहर में समस्याओं का अंबार है जिसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पदाधिकारियों को लड़ने की आवश्यकता है शहर के हर वार्ड ओं की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात कर उसे हल करने और हल ना होने की दिशा में धरना प्रदर्शन कर दबाव बनाकर उसे हल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कस लें सरकार केवल प्रचार में नंबर वन है काम कुछ नहीं करती है लेकिन उसका प्रचार करने में वह माहिर है लेकिन इससे शहरवासियों को कोई लाभ होने वाला नहीं है इसलिए है लड़ाई कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लड़ेगा
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि शहर के समस्याओं से निजात कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दिलाने के लिए कटिबद्ध है और हर वार्ड की समस्या को लेकर के हम संबंधित अधिकारी से शहर के एक एक व्यक्ति की समस्याओं के लिए लड़ेंगे आवश्यकता पड़ने पर हम नगर पालिका परिषद के समक्ष धरना प्रदर्शन करके समस्याओं से निजात दिलाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव एवं शहर के पदाधिकारी गण रमन पांडे अबुल फैज रफी अख्तर सरफराज चक्की आफताब सिद्दीकी खालिद अंसारी नदीम फखरुद्दीन जितेंद्र राम वकील अहमद रवि खंडेलवाल संजय चौहान आदि लोग उपस्थित थे
शहर की समस्याओं से निजात दिलाएगी कांग्रेस: विष्णु कुशवाहा
Posted
in
by
Tags: