रास्ते का हाल है बेहाल, लोगों का चलना हुआ मुहाल

मऊ – मऊ नगरपालिका की लापरवाही या उदासीनता कहें या स्थानीय लोगों की बदकिस्मती जहां लोगों को लगभग एक साल से रास्ता चलना भी दुश्वार हो गया है, अब तो लोग यही कह रहे हैं कि काश इस रास्ते पर नगरपालिका निर्माण कार्य ही ना किया होता तो कम से कम रास्ता तो चलने योग्य रहा होता।
हम बात कर रहे हैं वार्ड नंबर 11 मुहल्ला सहादतपुरा बुनाई विद्यालय के पीछे पंचायत भवन, आरटीओ आफिस व कचहरी की तरफ जाने वाले रास्ते की। ये रास्ता पहले भी बहुत खराब स्थिति में था, बरसात में पानी लगने से लोगों को आने जाने में समस्याएं होती थीं जिससे स्थानीय लोगों ने एक साल पहले नगरपालिका मऊ से गुहार लगाई कि रास्ते का निर्माण करा के आवागमन में हो रही असुविधा को दूर किया जाए, नगरपालिका परिषद मऊ ने लोगों की समस्याओं को संज्ञान में लिया और निर्माण कार्य का टेण्डर कर के इस पर कार्य शुरू करा दिया, काफी दिनों के बाद किसी तरह लगभग चार महीनों में नाला तो बन कर तैयार हुआ लेकिन रास्ता आज भी वैसे ही उससे दयनीय स्थिति में पड़ा हुआ है, काम भी रूका हुआ है, यहां तक कि अब बरसात होने लगी और लोगों का पैदल चलना भी मुहाल हो गया, स्थानीय निवासी परवेश पांडेय, दीपक सिंह, दीपक पांडेय, स्वतंत्रता गुप्ता आदि लोग तो अब यही कह रहे हैं कि काश कि नगरपालिका इस रास्ते पर हाथ ना लगाया होता, जिससे कि रास्ता तो चलने की स्थिति में होता। स्थानीय लोग तो अब यही गुहार लगा रहे हैं कि कम से कम हम लोगों को नगरपालिका चलने योग्य रास्ता ही देदे क्योंकि लोगों को ये नहीं पता था कि निर्माण कार्य में इतना भी समय लगता है जिससे उससे भी अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ जाए। बहुत दिनों से निर्माण कार्य ऐसे ही अधुरा रूका हुआ है अब किस कारण से ये निर्माण कार्य नहीं हो रहा इसकी जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन आम जनता इन कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर है।

बरसात के बाद रास्ते का हाल

Posted

in

by

Tags: