मऊ- श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मंे साफ-सफाई का स्तर ठीक नहीं पाया गया। कूड़े का प्रबन्धन नियमानुसार नहीं किया जा रहा था। चिकित्सालय भवन के रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई गुणवत्तापूर्ण कराने एवं कूड़े का नियमानुसार उचित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। आक्सीजन प्लांट हेतु स्थल चयनित करने एवं उससे सम्बधित तैयारियो के निर्देश दिए गए। श्री अजय गौतम ज्वाईंट मजिस्ट्रेट एवं सुश्री क्षिप्रा पाल उपजिलाधिकारी को विस्तार से निरीक्षण एवं समीक्षा कर रिपोर्ट 24 घण्टे के अन्दर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान श्री अजय गौतम ज्वाईंट मजिस्ट्रेट (प्रशिक्षु), सुश्री क्षिप्रा पाल उपजिलाधिकारी (प्रशिक्षु) एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी मऊ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीपुर का किया औचक निरीक्षण
Posted
in
by
Tags: