भारत को कोरोना की दूसरी लहर से जून महीने में थोड़ी राहत मिलते दिख रही है लेकिन यह पूरी तरह मंद नहीं पड़ी है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की आशंका भी जाहिर की गई है और अब एम्स के चीफ रणदीप गुलेरिया ने बयान दिया है कि अगले 6 से 8 हफ्तों में यानी की 2 महीने के अंदर भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है।एम्स चीफ ने एक चैनल से बातचीत के दौरान यह बयान दिया है। बता दें कि दूसरी लहर में भारत में अस्पतालों में बिस्तर की कमी के साथ ही मेडिकल सप्लाई की भी कमी हो गई थी। दूसरी लहर के बीच कई राज्यों ने सख्त प्रतिबंध लागू किए थे, जिनमें अब ढील दी जा रही है। इसी को लेकर एम्स चीफ ने अगले दो महीने में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जाहिर की है

लापरवाही न करें, डेढ़ से 2 महीने में भारत आ सकती है कोरोना वायरस की तीसरी लहर:एम्स चीफ
Posted
in
by
Tags: