सौगात:पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए शुरू किए क्रैश कोर्स

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कफ्रिसिंग के जरिए कोरोना के खिलाफ करीब एक लाख फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स तैयार करने के अभियान की शुरुआत की।इसके तहत केंद्र सरकार ने देश के 26 राज्यों में क्रैश कोर्स शुरू किया है।इसके लिएकरीब 111 ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो से तीन माह का यह कोर्स करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर फौरन काम के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।यह कोर्स करने वालों को सरकार स्किल इंडिया का सर्टिफिकेट, भोजन व आवास सुविधा के साथ स्टाइपेंड भी देगी।यह प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 के तहत आने वाला प्रोग्राम है, जिसे खासतौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए तैयार किया गया है।यह प्रोग्राम स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्रमशक्ति की मौजूदा और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल गैर-चिकित्सा स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार करेगा।


Posted

in

by

Tags: