वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सम्बध्द महाविद्यालयों में स्नातक की परीक्षाएं 5 जुलाई से 3 अगस्त के बीच आयोजित की जाएंगी, वहीं स्नातकोत्तर अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं 10 जुलाई से 16 जुलाई के बीच संपन्न होंगी। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह के अनुसार यूजी व पीजी की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, छात्र परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट से देख सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में शासन के निर्देश पर स्नातक स्तर की द्वितीय व तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है, इसी तरह स्नातकोत्तर स्तर पर सिर्फ फाइनल ईयर की ही परीक्षाएं आयोजित होंगी। प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। पेपर भी मर्ज किए गए हैं, समय और सवाल भी कम किए गए हैं।
परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा संबंधित गाइडलाइन विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
