आज दिनांक 21.06.2021 को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद मऊ पुलिस लाइन सहित जनपद के समस्त थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में पतंजली युवा भारत संगठन मऊ के योग प्रशिक्षक श्री वृजमोहन पाण्डेय तथा श्री राजन वैदिक द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकाल का पालन कराते हुए पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, निरोग, तनावमुक्त एवं प्रसन्नचित रहने हेतु विभिन्न तरह के आसन/व्यायाम कराते हुए योग करने के लाभ के बारे में बताया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री उमाशंकर उत्तम, प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय कुमार सिंह सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

