किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कल पहली बार मऊ हो रहा आगमन, कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

मऊ- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा भाजपा मऊ के प्रभारी कामेश्वर सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कल जनपद में प्रथम आगमन हो रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि जनपद के प्रभारी तथा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का कल दिनांक 23 जून दिन बुद्धवार को दोपहर 12 बजे पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में आगमन होगा।
जहां पूरे जनपद से आए हुए उत्साहित कार्यकर्ता मुख्य अतिथि का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत करेंगे।


Posted

in

by

Tags: