मऊ- माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुक्रम में आज दिनांक 23 जून 2021 को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के विश्राम कक्ष में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आदिल आफताब अहमद एवं न्यायालय के विद्वान अधिवक्तागढ़ तथा समस्त बैंकों के पीठासीन अधिकारियों के साथ कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बैठक संपन्न हुई। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ द्वारा आम जनमानस से आग्रह किया कि वे अपने बैंक से संबंधित तथा अन्य किसी मामलों वह अपने संबंधित जनों को दिनांक 10 जुलाई 2021 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभागित कर आयोजित लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अपने मुकदमों का निस्तारण करा कर लाभान्वित होवे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को
Posted
in
by
Tags: