मऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पद की सीटों को हथियाने के लिए सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों की लगातार हत्या करके वह इन महत्वपूर्ण पदों पर सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को काबिज करना चाहती है। यदि प्रशासन ने अपनी मनमानी नहीं रोकी तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतर कर इसका विरोध प्रदर्शन करेगी। यह बातें जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रतिनिधि मंडल के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के उपरांत कही।
जिलाध्यक्ष ने कहाकि समाजवादी पार्टी निष्पक्ष चुनाव चाहती है परंतु प्रशासन आये दिन सपा समर्थित उम्मीदवारों और उनके सदस्यों को किसी ना किसी प्रकार से जबरन प्रताड़ित कर रही है। किसी का पैतृक मकान सील किया जा रहा है तो किसी को धमकाया जा रहा है। कहाकि समाजवादी पार्टी के लोग सत्ता के इशारे पर हो रहे इस खेल को बखूबी समझ रहे हैं परंतु वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। प्रशासन अपना रवैया नहीं बदला तो किसी भी संघर्ष के लिए सपा तैयार है और निष्पक्ष चुनाव करवा कर रहेगी। कहाकि प्रशासन को भी अब समझ लेना चाहिए सत्ता आती जाती रहती है और आने वाला दिन समाजवादी पार्टी का है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान,रामहरी चौहान राष्ट्रीय सचिव,अल्ताफ अंसारी,शैलेंद्र यादव साधू, शिव प्रताप यादव मुन्ना, ज़िला महा सचिव कुद्दूस अंसारी, रामधनी चौहान, रामप्रताप यादव, धीरज राजभर, बन्ने खान,सीता राम कुशवाहा,नन्हकू राजभर, दिलीप पांडे, गंगा चौहान,राम समुद्र पटेल, कादिर,मन्नान,सुभाष चौहान,आलोक राय,राजकुमार पासवान आदि उपस्थित रहे।

प्रशासन ने अपनी मनमानी नहीं रोकी तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतर कर करेगी विरोध प्रदर्शन
Posted
in
by
Tags: