कल ट्रेन से अपने गांव जाएंगे राष्ट्रपति, प्रेसिडेंट स्पेशल ट्रेन गुज़रने को लेकर पुलिस व प्रशासन ने की रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल यानी 25 जून को राजधानी दिल्ली से अपने पैतृक गांव में ट्रेन के माध्यम से जाएंगे, इसको लेकर दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से कानपुर रेलवे स्टेशन तक पुलिस प्रशासन की टीमें रेलवे पुलिस फ़ोर्स के साथ जगह जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहेंगी, इस बीच दिल्ली से कानपुर रेलवे रूट के बीच पड़ने वाले सभी फुट ओवर ब्रिज व रेलवे फ्लाईओवर को राष्ट्रपति की ट्रेन रवाना होने से 10 मिनट पहले लोगों के आवागमन हेतु बंद कर दिया जाएगा, ट्रेन दिल्ली से चलकर सीधे कानपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।


Posted

in

by

Tags: