आफिस में घुसकर बदमाशों ने युवक को गोलियों से उड़ाया

मऊ घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला में रामलगन गर्ल्स डिग्री कालेज के पास आज शुक्रवार को लगभग 11 बजे दिन में अज्ञात बदमाशों ने अमन टेस्ट ट्रेनिंग के नाम से विदेश भेजने का आफिस चलाने वाले चुम्मानार निवासी पिंटू राजभर (28) पुत्र रामसमुझ के गर्दन व सिर के पास गोली मारकर फरार हो गए। मौके पर कोतवाल घोसी ने पहुंचकर पिंटू को घायल अवस्था में सीएचसी घोसी भेजे अस्पताल पहुचते ही पिंटू ने दम तोड़ दिया।
आज शुक्रवार को चुम्मानार निवासी पिंटू ( 28) पुत्र रामसमुझ शुक्रवार को रामलगन गर्ल्स डिग्री कालेज से सटे अमिला अजमतगढ़ मुख्य मार्ग पर अमन टेस्ट ट्रेनिंग के नाम से विदेश भेजने का आफिस चलाता था आज वह अपने आफिस पर बैठा था कि लगभग 11 बजे के करीब तीन व्यक्ति एकाएक आफिस में घुस कर तड़ेताबड़ कई गोलीयां चलायीं, पिंटू के सर व गर्दन में गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। कुछ राहगीरों की माने तो हमलावर तीन की संख्या में एक बाइक पर सवार होकर फरार हुए।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी ली और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।


Posted

in

by

Tags: