नहीं हुआ सपा का नामांकन, भाजपा से मनोज राय निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

मऊ- मनोज राय पुत्र प्रकाश राय ग्राम सरोज विकासखंड कोपागंज जनपद मऊ द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन कलेक्ट्रेट में किया गया। मनोज राय के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नियत समयानुसार 3:00 बजे के पश्चात मनोज राय के नामांकन पत्र की संवीक्षा सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई, जिसमें नामांकन वैध पाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज, अपर जिला अधिकारी के हरि सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, जिला सूचना अधिकारी डॉ धनपाल सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी होरी लाल एवं रजनीश सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: