भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने पर ढोल ताशों की धुन पर जम कर थिरके कार्यकर्ता

मऊ- भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी मनोज कुमार राय निर्विरोध अध्यक्ष पद हेतु चुने गए।
भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध विजय से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने की सूचना मिलते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनपद कार्यालय पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ ही जमकर आतिशबाजी की तथा ढोल ताशों की धुन पर जम कर थिरके।
विजई प्रत्याशी को समर्थकों ने कंधे पर बिठाकर जनपद कार्यालय तक मार्च निकलने के साथ ही शीर्ष नेतृत्व की जय जयकार की।
अपने जीत के पश्चात जनपद कार्यालय पहुंचने पर मनोज राय ने,भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा। मेरा राजनैतिक जीवन छात्र जीवन से ही आरंभ हो गया था, इससे पहले भी मैं ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य रह चुका हूं। जनता द्वारा मिले सम्मान को मैंने हमेशा शिरोधार्य किया है, अब अपनी नई राजनीति जिम्मेदारी को मैं निष्पक्ष तरीके से निभाते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाऊंगा।
जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा की पार्टी द्वारा चुने हुए प्रत्याशी का निर्विरोध चुनाव जीतना हम सभी के लिए शुभ संकेत है,मुझे पूरी उम्मीद है की जनपद में भाजपा और मजबूती से उभरेगी।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा की हम सब को उम्मीद है की मनोज राय के लंबे राजनैतिक अनुभव का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी ने मनोज राय को अपना प्रत्याशी बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी।
इस अवसर पर जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह विधायक श्रीराम सोनकर,यशवंत सिंह,विजय राजभर,हौसला प्रसाद उपाध्याय,अरविंद सिंह,मुन्ना दुबे,अरिजित सिंह,दुर्गविजय राय,गनेश सिंह,अशोक सिंह,संजय पाण्डेय,आनंद प्रताप सिंह,सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


Posted

in

by

Tags: