दर्जनों युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

मऊ – आज मऊ जिले के परदहा ब्लाक के रणवीर पुर गांव के युवाओं ने मोहम्मद शहजेब आलम के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार राय ने कहा कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो वर्तमान समय में गरीब, मजलूम पिछड़ो,अल्पसंख्यकों, युवाओं और छात्रों की लड़ाई लड़ रही है और इस तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है।
इस समय युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने हक और हुकूक की लड़ाई के लिए लड़ रही कांग्रेस पार्टी का एक साथ संगठित होकर साथ दें। उन्होंने आज जुड़े युवाओं का स्वागत करते हुए कहां की यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी किसी भी परिस्थिति में जिले के युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विशिष्ट अतिथि मुस्ताक अली मसूरी जी ने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों की देश की और संविधान को बचाने की राजनीति की है आज के समय में सभी लोग एक बार फिर कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और कांग्रेस से जुड़े हैं।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जहबी खान, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, राकेश कुमार, मौलाना कमर मंसूरी, सलीम अहमद, आजाद अहमद, समीम, परवेज, आलम, मोहम्मद मतीन आदि साथी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: