मऊ – समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद मऊ पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया पार्टी कार्यालय पर केक काटा गया तथा गरीबों को भोजन कराया गया। इसके पूर्व जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नि०जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि देश प्रदेश की सरकारें अत्याचार में अंग्रेजों को पीछे छोड़ दिया है संविधान को रौंदते हुए लोगों का गला घोट रही है।विकास का रास्ता छोड़कर सम्प्रदायिकता का बीज बो रही है। उनका विकास हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाना व मंदिर मस्जिद कब्रिस्तान श्मशान के नाम पर लोगों का ध्यान महगांई भ्रष्टाचार से हटाना तक सीमित है। आज तेल के दाम आसमान छू रहे हैं रोजमर्रा की खाने वाली चीजें का भाव इतना बढ़ गया है कि लोगों की थाली से दूर हो गया है। देश प्रदेश जल रहा है लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ऐसी स्थिति में सबको अखिलेश यादव की याद आ रही है जिला पंचायत के चुनाव में सरकार ने संविधान का गला घोटते हुए जिस तरह से सपा प्रत्याशी को डराया धमकाया गया उनके मकान दुकान ध्वस्त किया गया जैसे वह कोई अपराधी हों सरकार के आने वाले वक्त पूरे हो चुके हैं जनता निगाह लगाए अखिलेश यादव की तरफ देख रही है कि अखिलेश यादव आएंगे और विकास को फिर से प्रदेश को हरा भरा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर बालनिकेटन, हिंदी भवन, रेलवे स्टेशन,ओवर ब्रिज, मुंशीपुरा आदि स्थानों पर गरीबों को भोजन कराया गया तथा 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी,पूर्व एमलसी रामजतन राजभर,पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान,जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव,रामधनी चौहान,नन्हकू राजभर,रामधनी यादव ,दूधनाथ यादव,गुडडू चौधरी,राजेन्द्र मिश्रा,रमेश दूबे, सीता राम कुशवाहा,डा० रमेश कुमार राम,रामायन यादव,धीरज राजभर,दिलीप पांडेय,गौरव पांडेय,शाहवनाज आलम,विरेन्द्र यादव लोहिया,जवाहर सिंह पटेल,राम प्रकाश यादव बबलू,संजय चौधरी,राहुल निषाद,नगर अध्यक्ष ज़हीर सेराज,बन्ने खान,योगेन्द्र यादव, पंकज उपाध्याय,डा०ओमप्रकाश यादव,शिवकुमार राजभर,मुख्तार हुसैन,हरेंद्र सरोज,अब्दुल सलाम,भुवाल, रामदरश यादव,आदि मौजूद रहे।

