निरीक्षण करने निकले डीएम ने बंजर भूमि से अवैध खनन करते एक जे0सी0बी0 व तीन ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने का दिया आदेश

मऊ। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा निर्माणाधीन 100 बेड अस्पताल तड़ियांव को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली निर्माणाधीन मार्ग एवं अस्पताल के कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक जे0सी0बी0 एवं 3 ट्रैक्टर ट्राली द्वारा बंजर भूमि से अवैध खनन करते हुए पाया गया, जिसे तत्काल नियमानुसार सीज करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल के अवशेष निर्माण यथा वाह्य विकास कार्य, आवासीय भवन के के कार्यो कल जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान श्री रामसिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, श्री देव कुमार चतुर्वेदी खण्ड विकास अधिकारी घोसी, श्री वीरेंद्र पासवान अधिशाषी अभियंता सिंचाई, श्री एम0के0किदवई अधिशाषी अभियंता जल निगम एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: