मऊ। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत उ0प्र0प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा जनपद के परिषदीय विद्यालयों में स्थापित सबमरसिबल मशीन एवं सहवर्ती उपकरण टंकी, पाइप फिटिंग आदि का कार्य का उच्च प्राथमिक पाठशाला भदसा मानोपुर, तड़ियांव, लाखीपुर, तिलई बुजुर्ग, ढेकवार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नही पायी गयी। ज़िलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माण संस्था के विरुद्ध अप्रसन्नता प्रकट की गई। निर्देशित किया गया कि कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान भदसा मानोपुर में बाउंड्रीवाल ठीक नही पायी गयी, ज़िलाधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी कोपागंज को तत्काल बाउंडरी वाल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान श्री रामसिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, श्री देव कुमार चतुर्वेदी खण्ड विकास अधिकारी घोसी, श्री एम0के0किदवई अधिशाषी अभियंता जल निगम एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
