सांसद अतुल राय के जन्मदिवस पर कल उनके समर्थकों द्वारा थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए किया जाएगा रक्तदान

मऊ। घोसी लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद अतुल राय के जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार को उनके समर्थकों द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि सांसद अतुल राय के जन्मदिवस पर किया जाने वाला रक्तदान ‘थैलेसीमिया पीड़ितों’ के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहाकि असाध्य रोग थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए प्रायः रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में सांसद के जन्मदिन पर किया गया रक्तदान थैलेसीमिया मरीजों को जीवन दान दे सकेगा।


Posted

in

by

Tags: