मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ- मोहम्मदाबाद मऊ मार्ग स्थित मड़ैया चट्टी के पास रविवार संध्या एक ऑटो रिक्शा जो सवारी लादकर मऊ से मोहम्मदाबाद की तरफ आ रहा था कि मढैया चट्टी के पास सड़क के किनारे एक खाली ट्रक जो बालू उतारने के पश्चात अपने ट्रक को मोड़ रहा था कि इसी बीच मऊ के तरफ से आ रहे तेज गति से टेंपो ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया एवं टेंपो में बैठे हुए आधा दर्जन लोगों को चोटे आई एवं एक व्यक्ति की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जबकि मृतक 45 वर्ष व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है जबकि घायल 35 वर्षीय वसीम अहमद थाना दक्षिण टोला मऊ, 12 वर्षीय शाहिदा खालिद एवं 30 वर्षीय महिला उम्मे समां गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें प्रथम उपचार के पश्चात गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है वहीं 45 वर्षीय व्यक्ति की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है

