मऊ- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जनपद के कई नामी गिरामी शख्सियतों ने सदस्यता ग्रहण किया।
नवागत सदस्यों में सोनी राज,सरिता,मीनू सिंह,प्रेम शंकर राय, रानू सिंह,विवेकानंद यादव, डा0 जे पी साहनी,प्रदीप कुमार राय रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा की नवागत सदस्य पहले से ही पार्टी के शुभचिंतक रहे हैं तथा पार्टी के कार्यक्रमों में परोक्ष या अपरोक्ष सहयोग करते रहे हैं। सभी नवागत सदस्य अपने क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। हम सब को पूरी उम्मीद है की पार्टी में सम्मिलित सभी कार्यकर्ता पार्टी को और अधिक मजबूती देंगे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से पार्टी का कार्य करते है, हमारा लक्ष्य स्पष्ट होता है,।
शीर्ष नेतृत्व ब्लाक प्रमुख के पद हेतु जिसका भी नाम फाइनल करेगा पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पूरी ताकत से उस प्रत्याशी को जीताने का भरपूर प्रयास करेंगे। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए शीर्ष नेतृत्व का आदेश शिरोधार्य होगा।

भाजपा ज्वाइन करने वाले नवागत सदस्यों का फूल मालाओं से किया गया स्वागत
Posted
in
by
Tags: