एक शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मवेशी (बकरा), चाकू व चोरी करने में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद

मऊ – थाना दक्षिणटोला पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09.07.2021 को मतलूपुर तिराहे के पास से, आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर (यूपी 64 एस 9393) चारपहिया वाहन को रोकने का इशारा किया गया तो अचानक गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया इस दौरान मौजूद पुलिस बल द्वारा गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो एक अदद बकरा तथा वाहन चालक के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुयी। इस दौरान गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा।
पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम आसिफ पुत्र अमीर हसन निवासी मदनपुरा थाना दक्षिणटोला बताया गया तथा कड़ाई से पूछताछ के दौरान बताया गया कि यह बकरा मैने जनपद आजमगढ़ थाना गम्भीरपुर के लहवरिया गांव से चुराया है, इसी को बेचने जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। इसके अलावा अन्य कई जगहों जिसमें जनपद आजमगढ़, मऊ व बलिया से बकरे चोरी करने की बात स्वीकार की गई तथा यह भी बताया गया कि हम लोग बकरा चुराकर इसी गाड़ी में लादकर लेकर चले जाते हैं। इस सम्बन्ध में उक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112,113/21 धारा 379,411 भादवि व 4/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


Posted

in

by

Tags: