मऊ – मऊ नगर पालिका परिषद के सभासद और सभासद प्रतिनिधियों का प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी अनेकों मांग को लेकर जिलाधिकारी मऊ को सम्बोधित एक ज्ञापन सीआरओ, अपर जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट मऊ को सौंपा और नगर पालिका सम्बंधित तमाम समस्याओं जैसे :- जन्म मृत्यु प्रक्रिया आसान करना, मच्छर मार दवा का छिड़काव करना, बड़े नालों की सफाई करवाना, छोटे और गरीब कर्मचारियों के वेतन में कटौती न करना, समय से वेतन देना, प्राथमिकता के आधार पर कच्चे रास्तों को निर्माण करना, नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना इत्यादि से अवगत कराया।
जिसपर अधिकारियों द्वारा समस्या के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सभासद अल्तमश अंसारी, फखरे आलम, ज़हीर सेराज, मास्टर शमीम, अब्दुल कादिर, मोहम्मद इस्माइल, सभासद प्रतिनिधि शफीकुररहमान पहलवान और हफसा कारी जमील आदि उपस्थित रहे।

