नज़र आया ईद-उल-अज़हा का चांद, 21 जुलाई को मनाई जाएगी बकरीद

मऊ – भारत में ईद-उल-अज़हा का चांद आज रविवार को नज़र आ गया है, इसके साथ ही देश भर में 21 जुलाई बुधवार को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर के बाद इस्लाम धर्म का यह दूसरा प्रमुख त्यौहार है बता दें कि ईद-उल-अज़हा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद के तौर पर मनाया जाता है।
इस्लाम धर्म के मुताबिक इस त्यौहार में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। साथ ही इस महीने में हज किया जाता है। ईद-उल-अज़हा का चांद जिस रोज नजर आता है उसके 10वें दिन बकरीद मनाई जाती है।
ईद-उल-फितर के बाद इस्लाम धर्म का यह दूसरा प्रमुख त्यौहार है। इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि ईद-उल-अज़हा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर जानवरों की कुर्बानी तीन या चार दिनों तक चलती है।


Posted

in

by

Tags: