मऊ- जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा आज नगर पंचायत वलिदपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नही पाया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नारागजी व्यक्त की गयी तथा साफ-सफाई करने के सख्त निर्देश दिये। इसके उपरान्त नाली निर्माण कार्य को देखा गया निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा नाली निर्माण में बाधक अवैध अतिक्रमण तत्काल हटवाये उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जहाॅ भी निर्माण में अतिक्रमण है उसे अतिक्रमण मुक्त कराने के भी निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी मु0बाद गोहना आशुतोष राय, सी0ओ0 मु0बाद गोहना, श्री नीतीश गौरव अधिशासी अधिकारी वलिदपुर उपस्थित रहे।

