यूपी बोर्ड का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार तैमासिक परीक्षाएं सितंबर माह में होंगी जबकि बोर्ड एग्जाम अगले वर्ष 2022 में मार्च माह में होंगे।शैक्षिक कैलेंडर की बात करें तो इस पर कोरोना का असर साफ देखने को मिला है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब सितंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में त्रैमासिक परीक्षाएं होंगी। वहीं अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक इसके अंक अपलोड करने होंगे।कक्षा नौ और 10 की परीक्षाओं के लिए अगस्त, अक्तूबर और जनवरी 2022 में आंतरिक मूल्यांकन होगा। इन्हीं महीनों के दौरान अंतिम सप्ताह में आंतरिक मूल्यांकन वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। मार्च 2022 में बोर्ड परीक्षा होगी।

यूपी बोर्ड : शैक्षिक कैलेंडर जारी, सितंबर में होगी तैमासिक परीक्षा, मार्च 2022 में बोर्ड परीक्षाएं
Posted
in
by
Tags: