ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से 23 मेंं पांच मामलों का हुआ निस्तारण

मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देशन मे हुई। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो में कुल 23 मामले आए, जिसमें सदस्यों के प्रयास से 05 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें एक पक्षकार सभी मतभेद भुलाकर सुलह समझौता कर विवाद समाप्त कर लिया। वही दो मामलों मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। बैठक मे 10 मामलों में एक- एक पक्ष उपस्थित तथा 6 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ । जिसके चलते बैठक की अगली तिथि एक अगस्त 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया ।
ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से हीरालाल और अंकिता ने समझाने बुझाने पर सुलह समझौता कर आपसी विवाद समाप्त कर लिया। वही नेहा चौहान और कन्हैया ,सीमा विश्वकर्मा और सुधाकर, सोनी यादव और रामाश्रम यादव तथा ऊषा और उपेंद्र यादव के मामले मे पक्षकारों के बीच सहमति न होने पर पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। वही शुभ्रा चौबे और पवन तिवारी तथा बंदना और सौरभ ने सुलह के लिए समय की मांग किया।
इस दौरान 10 मामलों में एक- एक पक्षकार उपस्थित हुए। तथा 06 मामलों मे कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 01 अगस्त 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्यक्ष, मौलवी अरशद, महिला आरक्षी सोनी सिंह और प्रीति दूबे ने अपना योगदान दिया। इस दौरान काफी संख्या में पक्षकार व उनके परिजन उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: