उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड में शामिल होने के लिए शनिवार तक यानी पिछले दो दिन में 2,78,917 अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो वह लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा जारी हेल्पलाइन ई मेल helplineupbed2021@gmail.com पर संपर्क कर सकता है।इसमें उन्हें अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, हाईस्कूल उत्तीर्ण करने का वर्ष और माता – पिता का नाम भेजना होगा। विवि द्वारा पंजीकरण संख्या और पासवर्ड उसके ई मेल पर प्रेषित कर दी जाएगी।

बीएड प्रवेश परीक्षा: 2 दिन में पौने तीन लाख एडमिट कार्ड किए डाउनलोड
Posted
in
by
Tags: