प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बने तो मैं यूपी छोड़ दूंगा:मुनव्वर राना

शनिवार को शायर मुनव्वर राना ने ऑल इंडिया मजलिस – ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि ओवैसी मुसलमानों का वोट बांटने के लिए यूपी आए हैं । मुनव्वर राना ने कहा कि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बने तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता लौट जाऊंगा।मुनव्वर राना का कहना है कि यूपी में मुसलमानों का वोट बंट जाता है । ओवैसी यूपी आकर यहां के मुसलमानों को बरगला रहे हैं । इस तरह वह मुसलमानों के वोट बैंक को बांटकर भाजपा की मदद कर रहे हैं । ऐसे में यदि ओवैसी की मदद से प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बन गए तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता वापस चला जाऊंगा । पिछले दिनों एटीएस द्वारा राजधानी में आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर राना ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है । भाजपा सरकार का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान करो।चाहे वो धर्मांतरण कानून व जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तारी।


Posted

in

by

Tags: