पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें पहले से भी कम समय में पासपोर्ट मिल जाएगा। इसमें देरी होगी तो पुलिस जिम्मेदार मानी जाएगी और उसका 100 रुपये प्रति पासपोर्ट नुकसान भी होगा। एक अगस्त से लागू हो रही इस व्यवस्था में पुलिस जांच की मियाद 21 दिन से घटाकर 15 दिन कर दी गई है। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए पासपोर्ट जांच से जुड़े संबंधित लोगों को निर्देश दे दिया गया है।पुलिस की जांच में तेजी इसलिए भी आएगी क्योंकि प्रति पासपोर्ट जांच में पुलिस को 150 रुपये मिलते हैं। अगर 15 दिन के अंदर यह जांच पूरी नहीं हुई तो 100 रुपये पुलिस के कट जाएंगे और सिर्फ 50 रुपये ही मिलेंगे। यही नहीं जांच में देरी से पुलिस की छवि खराब होगी। इतना ही नहीं देरी की वजह भी बतानी होगी।
उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट आवेदकों को बड़ी राहत, आवेदन के 15 दिन में पुलिस को करनी होगी जांच रिपोर्ट
Posted
in
by
Tags: