किसी ने कुर्बानी के लिए ऊंट खरीदा हो तो वह स्वेच्छा से प्रशासन को सुपुर्द कर दे, ऐसे लोगों पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

मऊ – ऊंट की कुर्बानी पर प्रतिबंध के आदेश के बाद मऊ के थाना दक्षिणटोला पुलिस ने कल चार ऊंटों को अपनी गिरफ्त में लेकर गो-आश्रय स्थल गायघाट पर रखा है। ऊंटों को लेकर प्रशासनिक धरपकड़ की कार्रवाई शुरू होने से ऊंटों की कुर्बानी की तैयारी में लगे लोगों में खलबली मच गई है।
जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिया गया है कि ऊंट की कुर्बानी नहीं होगी। ऐसा करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं
पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर धनंजय मिश्र ने कहा कि किसी ने ऊंट कुर्बानी के लिए खरीदा हो तो वह स्वयं से, स्वेच्छा से प्रशासन को सुपुर्द कर दे। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। मुहल्ले-मुहल्ले से खुफिया जानकारी जुटाई जा रही है।
ज्ञात हो कि बकरीद के पर्व पर मुस्लिमों द्वारा बकरा, दुंबा, भैंस, ऊंट की कुर्बानी दी जाती रही है। लेकिन इस बार ऊंट की कुर्बानी पर रोक लगा दी गयी है।


Posted

in

by

Tags: