मऊ – थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.07.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 233/21 धारा 420,467,468,471,323,504,506,308 भादवि में वांछित अभियुक्त फर्जी जालसाज डाक्टर उमेश कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी जमनिया स्टेशन थाना जमनिया जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त फर्जी डाक्टर बन कर जनपद मऊ में पूर्व में त्रिदेव हास्पिटल बाद में ओम हास्पिटल चलाता था। आज सूचना मिली की उक्त अभियुक्त घोसी में मधुबन रोड करीमुद्दीनपुर में आसमा अस्पताल चला रहा है। उक्त अभियुक्त के द्वारा इलाज के दौरान वादी मुकदमा की बहन के रीढ़ की हड्डी व दोनों पैर सुन्न हो गया था तथा बेहोस हो गयी थी। वादी के तहरीर पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त के विरूद्ध जनपद गाजीपुर में भी पूर्व में दो अभियोग पंजीकृत है।
फर्जी डाक्टर बन जनपद मऊ में अलग अलग नामों से हास्पिटल चला रहा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Posted
in
by
Tags: