मऊ- मा0 विधायक घोसी विजय राजभर द्वारा ग्राम ढ़ाढ़ाचवर में बुधवार को हो रही बारिश में एक कच्चा मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। जिसके आर्थिक सहयोग हेतु 95100.00 रुपये गृह अनुदान, 2000.00 रुपये अहैतुक सहायता राशि, मृतक को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि एवं 1 सप्ताह का राशन जिसमें 30 किग्रा चावल, 50 किग्रा आटा, 5 किग्रा सरसो का तेल, 10 किग्रा अरहर की दाल, 2 किग्रा नमक, 200 ग्राम सब्जी मसाला, 5 किग्रा आलू, 5 किलो प्याज एवं 200 ग्राम हल्दी दी गई।
उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर जयप्रकाश यादव उपस्थित रहे।

बारिश में कच्चा मकान गिरने से हुयी मौत पर विधायक विजय राजभर ने दी सहायता राशि व राशन
Posted
in
by
Tags: