सोना दिखाकर महिला से रुपयों की ठगी करने वाला शातिर व्यक्ति गिरफ्तार

थाना कोपागंज क्षेत्रार्न्तगत दिनांक 22.07.2021 को वादिनी वंदना देवी निवासिनी वाजिदपुरा थाना कोपागंज व आसपास के लोगों द्वारा प्रतिवादी कन्हैया मौर्य पुत्र रामचंद निवासी जाफरीगंज थाना कोतवाली जनपद बलिया को सोने की बिल्ली दिखाकर धोखाधड़ी करके नकली सोने की बिल्ली देकर 25 हजार रुपये ले लेने के आरोप में थाना स्थानीय पर सुपुर्द किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध 332/21 धारा 420,406,411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


Posted

in

by

Tags: