मऊ – प्रत्येक माह के द्धितिय व चतुर्थ शनिवार को जन शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में समस्त थानों पर समाधान/थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी मऊ श्री अमित सिंह बंसल व पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले द्वारा क्रमशः थाना कोपागंज व मधुबन थाने पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
समस्त थानों पर पड़े प्रार्थना पत्रों की संख्या निम्नवत है-
थाना चिरैयाकोट में कुल 12 प्रा0पत्र पड़े, 03 निस्तारित, थाना दक्षिणटोला में कुल 04 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित, थाना दोहरीघाट में कुल 12 प्रा0पत्र पड़े, 05 निस्तारित, थाना घोसी में कुल 11 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित, थाना हलधरपुर में कुल 08 प्रा0पत्र पड़े, 02 निस्तारित, थाना कोपागंज में कुल 16 प्रा0पत्र पड़े, 01 निस्तारित, थाना कोतवाली में कुल 03 प्रा0पत्र पड़े, 01 निस्तारित, थाना मधुबन में कुल 23 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित, थाना मुहम्मदाबाद में कुल 19 प्रा0पत्र पड़े, 03 निस्तारित, थाना रानीपुर में कुल 08 प्रा0पत्र पड़े, 02 निस्तारित, थाना सरायलखंसी में कुल 15 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित, थाना रामपुर में कुल 04 प्रा0पत्र पड़े, 01 निस्तारित।
जन शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए समस्त थानों पर समाधान/थाना दिवस का आयोजन
Posted
in
by
Tags: