यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट का इंतज़ार और बढ़ा, अगस्त फर्स्ट वीक में आने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं के परिणाम के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम अब जुलाई में नहीं, बल्कि अगस्त के पहले सप्ताह में आने के आसार हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग को नए पैटर्न के परिणाम पर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई का परिणाम भी पहले देख लेना चाहता है।उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के 29.94 लाख और इंटरमीडिएट के 26.1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के उत्तीर्ण किया जाना है। यूपी बोर्ड ने 10वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को 9वीं के 50 प्रतिशत व 10वीं की प्री-बोर्ड के 50 प्रतिशत अंक देकर उत्तीर्ण करने की गाइडलाइन तैयार की है। ऐसे ही इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को 10वीं के 50 प्रतिशत, 11वीं के 40 व 12वीं प्री-बोर्ड के 10 प्रतिशत अंक देकर उत्तीर्ण करने की गाइडलाइन के आधार पर परिणाम लगभग तैयार कर लिया है।


Posted

in

by

Tags: